तखतपुर

रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या… पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम बांसाझाल भाठाखार के खेत में मिले भुवन सिंह ध्रुव के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अशोक श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रुपयों की लालच में अपने पुराने परिचित भुवन सिंह ध्रुव की पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, जूनापारा चौकी पुलिस ने लगातार जांच करते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और ग्रामीणों से पूछताछ में आरोपी अशोक श्रीवास का सुराग मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक श्रीवास निवासी मनपहरी मृतक भुवन सिंह ध्रुव को पिछले 10-15 वर्षों से जानता था। भुवन सिंह ने करीब 20-25 दिन पहले खेत बेचकर बड़ी रकम रखी थी, जिसकी जानकारी आरोपी को थी। रुपयों की लालच और नशे की आदत के चलते आरोपी ने हत्या की योजना बनाई। 13 जून को आरोपी अपने ऑटो क्रमांक CG10 BN 1761 से भुवन सिंह को अपने साथ ले गया। रास्ते में दोनों ने शराब पी। इसके बाद आरोपी ने रुपये मांगे, लेकिन भुवन सिंह ने देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने बांसाझाल के पास सुनसान जगह पर ले जाकर पत्थर से उसके सीने पर कई बार वार कर हत्या कर दी और रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक से लूटे गए 41 हजार 500 रुपये, हत्या में प्रयुक्त 3-4 किलो वजनी पत्थर और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी अशोक श्रीवास 45 वर्ष पिता तिहारूराम श्रीवास, निवासी मनपहरी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की कार्रवाई में जूनापारा चौकी एवं थाना रतनपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,