बिलासपुर

VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आया सामने,

उदय सिंह

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलीमेंट कॉलोनी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जेसीबी मशीन के बड़े टायर में हवा भरने के दौरान अचानक हुए ब्लास्ट में एक हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टायर फटने के बाद मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कॉलोनी परिसर में खड़ी जेसीबी मशीन के टायर में हवा भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक टायर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि टायर का डिस्क और लोहे के अन्य हिस्से कई फीट दूर तक जा गिरे और आसपास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में जेसीबी हेल्पर उमाकांत कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं टायर मिस्त्री ओसामा, जेसीबी चालक भूपेंद्र राव और कर्मचारी अमृत लाल यादव भी घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर टायर में अधिक दबाव बनने के कारण ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद कॉलोनी में शोक और दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी