मल्हार

कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार…मल्हार पुलिस ने भेजा जेल

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र की चौकी मल्हार पुलिस ने कैची से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया है। आरोपी की पहचान ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास पिता दिलहरण श्रीवास 23 वर्ष, निवासी मेला चौक मल्हार, चौकी मल्हार थाना मस्तूरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रूपचंद केवट पिता मनहरण केवट निवासी मल्हार ने चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मई 2026 को नारियल खरीदी-बिक्री की बात को लेकर विवाद हुआ था।

इसी दौरान आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने अपने सेलून दुकान में रखी कैची से हमला कर रूपेश केवट और उसके पिता मनहरण केवट के साथ मारपीट की थी, जिससे दोनों को चोटें आई थीं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर चोट आई है, जिसके बाद प्रकरण में संबंधित धाराओं का विस्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। चौकी मल्हार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संदेश गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर