मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र में फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल…शिक्षक कर रहे शराब और मुर्गा पार्टी…नशे में करते है गाली गलौच, शिक्षकों की करतूत से बच्चों में भय और आक्रोश

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड के ग्राम रहटाटोर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पदस्थ शिक्षक विद्यालय समय में ही शराब और मुर्गा पार्टी करते पाए गए। इस दौरान नशे में धुत शिक्षकों ने मासूम बच्चों के साथ गाली-गलौज की, जिससे बच्चे सहम गए और पालकों को पूरी बात बताई। दरअसल मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला रहटाटोर में जहाँ 4 शिक्षक पदस्थ है और 145 बच्चे अध्ययनरत है, वहाँ सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पहुँचे अधिकारी के लिए मुर्गा और शराब की व्यवस्था की गई और स्कूल में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा पार्टी की गई, स्कूल समय मे हुई इस पार्टी के बाद उक्त शिक्षकों ने बच्चों के साथ गाली गलौच भी की जिसकी जानकारी बच्चो ने पालकों और जनप्रतिनिधियों को दी, जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ है। 7 अक्टूबर को विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें अतिथि के स्वागत के नाम पर प्रधानपाठक राजेश्वर मरावी और शिक्षक मनोज नेताम ने विद्यालय परिसर में ही शराब और मुर्गे की व्यवस्था की। मध्यान भोजन रसोइयों से भोजन तैयार कराया गया और कार्यालय कक्ष में बैठकर तीनों शिक्षकों ने विद्यालय समय में शराब पी। उस वक्त बच्चे और महिला रसोइयां भी मौजूद थीं। बच्चों ने आरोप लगाया है कि ये शिक्षक आए दिन नशे की हालत में स्कूल आते हैं, कक्षाओं में गुटखा-खैनी खाते हैं और स्कूल की सफाई तक बच्चों से करवाते हैं। इससे शिक्षा का माहौल बिगड़ गया है और बच्चे भय व अपमान की स्थिति में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्थानीय अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी इन शिक्षकों की शिकायतें शिक्षा विभाग तक पहुंची थीं, मगर कार्रवाई के बजाय विभाग ने हमेशा इन्हें बचाने का काम किया है। यह घटना सिर्फ एक स्कूल की नहीं, बल्कि मस्तूरी ब्लॉक की चरमराती शिक्षा व्यवस्था की हकीकत बयां करती है। जब गुरु ही शराब और नशे में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करेंगे, तो शिक्षा का मंदिर कैसे पवित्र रहेगा? विभाग की ढिलाई और संरक्षण ने मासूमों की पढ़ाई को मजाक बना दिया है। यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकारी स्कूलों से बच्चों का भरोसा उठना तय है और यह भविष्य की सबसे बड़ी हार होगी।

विकासखंड कार्यालय से मिल रहा संरक्षण..

मस्तूरी विकासखंड में शिक्षा विभाग की ऐसे किरकिरी पहले भी हो चुकी है बावजूद इसके ब्लॉक स्तर के अधिकारियों का संरक्षण मामलो को बढ़ावा दे रहा है, जिसकी वजह से ही शराबी शिक्षक अपनी ड्यूटी कर रहे है और पूरा वेतन उठा रहे है और रही बात शिक्षा व्यवस्था की तो किसी भी बच्चे से यह सवाल पूछा जा सकता है कि कैसी पढ़ाई हो रही है।

मामले की सूचना हमें भी प्राप्त हुई है। इसमें कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही स्व सहायता समूह के खिलाफ़ भी कार्यवाही की जाएगी।

विजय टांडे जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर

error: Content is protected !!
Letest
मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला,