बिलासपुर

शराबी युवक का आतंक…मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी क्षेत्र के बिरकोना में नशेड़ी युवक को बच्चों के सामने आने से रोकना राजमिस्त्री को महंगा पड़ गया। नशे में धुत्त युवक ने राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल राजमिस्त्री ने घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है। कोनी क्षेत्र के बिरकोना में रहने वाले नरेंद्र यादव राजमिस्त्री हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में बच्चे खेलते हैं। वहां मोहल्ले में रहने वाला संदीप साहू शराब के नशे में घुमते रहता है। उसे मोहल्ले के लोग आने से रोकते हैं। गुरुवार को वह शराब के नशे में मोहल्ले में घूम रहा था। राजमिस्त्री ने उसे शराब के नशे में बच्चों के सामने आने से मना किया। इस पर युवक ने राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे राजमिस्त्री को गंभीर चोट आई है, पीड़ित ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इसके बाद उनका उपचार सिम्स में भर्ती कर कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,