बिलासपुर

पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस…केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा ने शुक्रवार को फल-सब्ज़ी मंडी चौक में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक की घटनाओं, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, आंसू गैस के इस्तेमाल तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, लगातार हो रहे पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।

दूसरी, परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ियों, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कथित विफलता और छात्रों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग के मुद्दे पर संसद में तत्काल चर्चा कराई जाए। तीसरी, पेपर लीक के दोषियों और छात्रों पर कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज सभी मामलों को वापस लिया जाए। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब युवा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को भी अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी।धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील साहू, मंडल अध्यक्ष संत सर्वे और अजय मनहरे सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

error: Content is protected !!
Letest
अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क... 200 के रिचार्ज ने उड़ाए 77 हजार! रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बना शिकायत, सायबर ठगी का नया तरीका, ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित... फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी ...