कोरबा

देवी गंगा लहर तुरंगा,हमर भोजली दाई के भीजे आठों अंगा..गीत पर हुआ भोजली विसर्जन

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार :- ग्राम बोईदा में भोजली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने भोजली गीत गाते हुए भोजली को गांव के बड़े तालाब में विसर्जन किया गया। बच्चों ने एक दुसरे को भोजली भेंटकर मितान और गिया बदने की परंपरा निभाई। भोजली विसर्जन के दौरान युवतियां और महिलाएं अहो देवी गंगा,देवी गंगा लहर तुरंगा,हमर भोजली दाई के भीजे आठों अंगा गीत गाते हुए चल रहे थे ।

गांवों में इस त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी पारंपरिक रस्मों के साथ तालाब में भोजली विसर्जन किया गया। इस तरह सराईपाली, ओढ़ालीडीह में भी भोजली पर्व धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर उत्तम पटेल, नंदलाल पटेल, संतोष पटेल, तुंगन पटेल, दुर्गेश मरावी,भोजराम जगत, राजकुमार मरावी,गितेश,सुधेश,केतन,सुरज, तुलाराम,मनीष, लवमनी, गीतांजलि,दिशा, पूर्वी, अंजनी,नंदनी,लल्ला,रामकुमार मरावी,बलदेव जगत सहित बड़ी संख्या में बच्चों व महिलाएं उपस्थित थे।।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार, बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई... 2 पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला...एक साथ निकली लिस्ट, शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या... एक घंटे में दो वारदात, VIDEO पचपेड़ी:- पति के जाने का गम नहीं सह पाई पत्नी.. दो दिन बाद उसी घर से उठेगी दूसरी अर्थी, फांसी ... पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म... VIDEO पचपेड़ी:- बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने मचाया था तांडव… लाठी, ईंट और पेचकस से खूनी हमला करने व...