बिलासपुर

बिलासपुर: गंगानगर फेस-02 में सूने मकान का टूटा ताला…1.40 लाख के जेवरात पार, परिवार गया था रिश्तेदार के घर,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर फेस नंबर–02 में अज्ञात चोरों ने एक सूने किराए के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी कमलेश कुमार नेताम ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से ग्राम तरौद, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है और वर्तमान में किराए के मकान में गंगानगर फेस नंबर–02, बिलासपुर में रहकर एफसीआई में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी के अनुसार 10 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने परिवार सहित रिश्तेदार के घर तिफरा गया हुआ था। घर में ताला लगाकर जाने के बाद 11 जनवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे जब वापस लौटा तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि अलमारी का लॉकर भी तोड़ा गया है और कपड़े बिखरे पड़े हैं। अलमारी के लॉकर में रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, लॉकेट तथा चांदी की तीन जोड़ी पायल, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है, चोरी हो चुके थे। घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन थाने में दी गई, जहां रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और संभावित संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,