सीपत

गणेश विसर्जन में बिना अनुमति बज रहा था डीजे, पुलिस ने दो वाहन, सिस्टम सहित किया जब्त

उदय सिंह

सीपत – गणेश विसर्जन के दौरान तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों समेत डीजे सिस्टम जब्त कर लिया। यह कार्रवाई ग्राम मोहरा एवं पंधी क्षेत्र में की गई, जहां डीजे संचालकों ने उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अनुमति पत्र के बिना तीव्र ध्वनि में डीजे बजाया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि ग्राम मोहरा एवं पंधी में एक पीकप वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0819 और स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 16 सीपी 1610 में डीजे सेट लगाकर तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा है। डीजे की अत्यधिक ध्वनि से आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डीजे संचालकों से अनुमति पत्रक मांगा, लेकिन उनके पास कोई अनुमति नहीं पाई गई।

इससे स्पष्ट हुआ कि डीजे संचालकों ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों एवं पूर्व में दी गई हिदायतों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र कुमार रजक 25 वर्ष, ग्राम मोहरा और दीपक यादव 28 वर्ष, ग्राम दर्रीघाट के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 4, 5, 6, 15, 16 के तहत कार्रवाई की है। दोनों के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने पीकप व स्वराज माजदा वाहन के साथ डीजे साउंड सिस्टम को भी जप्त किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ध्वनि प्रदूषण एवं न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल