बिलासपुर

सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा नेताओं ने वृद्ध आश्रम में जाकर प्रदान की दैनिक उपयोग की सामग्री

डेस्क

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। 14 से लेकर 20 सितंबर तक विभिन्न आयोजन किये गए, जिसमें वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मसान गंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धआश्रम पहुंचे और यहां रहने वाले निराश्रित बुजुर्गों को दैनिक उपभोग की सामग्रियां उनके द्वारा प्रदान की गई। जिनमे तेल, साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश, शेविंग क्रीम आदि शामिल थे।

अपने परिवार से दूर रहने वाले निराश्रित बुजुर्गों की जरूरत को पूरा करने यहां महापौर किशोर राय, रामदेव कुमावत, बेनी गुप्ता, जितेंद्र केशरवानी, जुगल अग्रवाल, केदार खत्री, राजेश रजक, लक्ष्मणराव, मनीष अग्रवाल, मनोज कश्यप , संजय मुरारका , अमित तिवारी, हिमांशु यादव, मोनू रजक, कैलाश गुप्ता योगेश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सेवा सप्ताह के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि उनके जन्मदिन पर देशभर में उन लोगों की सहायता की जाए जो जरूरतमंद है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल