बिलासपुर

फदहाखार जंगल के बीच पिकअप चालक से मारपीट कर 50 हजार की लूट…सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई घटना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीच जंगल में फिल्मी स्टाइल में पिकअप ड्राइवर के साथ लूट का मामला प्रकाश में आया है। जहा अज्ञात आरोपी ने ड्राइवर से 50 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामले में कोटमी सोनार निवासी दिलीप कुमार यादव ने सिरगिट्टी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 23.11.2024 को सुबह 10.00 बजे मंसुर खान के पीकप क्रमांक CG10AW4123 में पूठ्ठा भरकर हेल्फर धनी यादव के साथ सिरगिट्टी बिलासपुर आ रहा था करीब 11.15 बजे फदहाखार जंगल सिरगिट्टी के पास पहुंचा था। उसी समय एक सफेद रंग के एक्टीवा में दो अज्ञात व्यक्ति फिल्मी स्टाइल में आए और अवैध कबाड़ लेकर जाने की बात कहकर थाने चलने के नाम पर ड्राइवर और हेल्पर के साथ जमकर मारपीट की। जबकि प्रार्थी ने उन्हे बताया की वह पुठ्ठा लेकर जा रहे है। जिसके बाद भी आरोपियों ने मारपीट करके प्रार्थी के जेब में रखे 50 हजार रुपए को लूट कर फरार हो गए। मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी