बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस महकमे में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 13 निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए नई पदस्थापना की गई है। इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी कोनी तथा सलीम खाखा को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी मस्तूरी बनाया गया है। वहीं यातायात थाना में पदस्थ हेमंत चंद्राकर को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार को यातायात थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, कपिल देव चन्द्रा, नरेश चौहान, सतीश कुमार साहू, मनोज सिंह और संजय सिंह को कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ के विभिन्न अनुभागों में पदस्थ किया गया है।

शिकायत शाखा में पदस्थ विजय चौधरी को प्रभारी जिला विशेष शाखा बनाया गया है। वहीं विजय वर्मा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा संजय सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र बिलासपुर में तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तबादला पूरी तरह प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। नई पदस्थापना के बाद अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की कार्यक्षमता को और मजबूती मिलेगी, वहीं नए थाना प्रभारियों के सामने क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...