सक्ती

90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले की बाराद्वार पुलिस ने करीब 90 लाख रुपये की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने सोना नवनीकरण (गोल्ड रिन्यूअल) और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर पीड़ित परिवार से 90 लाख 28 हजार 500 रुपये की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार ग्राम जेठा निवासी मूलचंद राठौर ने 5 मई 2026 को थाना बाराद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि पेण्ड्रा निवासी रेखा राठौर, पुष्पांजली राठौर, अफरोज खान और बिलासपुर निवासी सुभाष कुमार साहू ने योजनाबद्ध तरीके से उन्हें विश्वास में लेकर सोना नवनीकरण एवं ऋण अवधि बढ़ाने का लालच दिया। इसके बाद प्रार्थी, उसकी पत्नी और दोनों पुत्रों के विभिन्न बैंक खातों से यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से आरोपियों के खातों में कुल 90.28 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत के आधार पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2) और 112 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए पेण्ड्रा और बिलासपुर में दबिश देकर रेखा राठौर, अफरोज खान और सुभाष कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 31 अक्टूबर 2025 से 5 मई 2026 के बीच संगठित षड्यंत्र के तहत पीड़ित परिवार को झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से पूरी रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी, लूट, डकैती और अन्य संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव सहित थाना बाराद्वार की विशेष पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,