राष्ट्रीय

कुछ देर में अयोध्या पर फैसला,जजों की बढ़ी सिक्योरिटी…..चीफ जस्टिस को Z प्लस सुरक्षा

डेस्क

दिल्ली- कुछ देर बाद अयोध्या मसले पर ऐतिहासिक फैसला आने वाला है। पुलिस अलर्ट पर है और खुफिया विभाग ने चप्पे चप्पे पर अपना जाल बिछाया हुआ है। सभी तरफ से अमन और चैन की अपील की जा रही है। इधर फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट के जजों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है,अयोध्या मामले का फैसला सुनाने वाली बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई समेत पांच जज शामिल हैं.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, वहीं बाकी जजों की और उनके आवास समेत सुप्रीम कोर्ट परिसर और आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, सुप्रीम कोर्ट की इनर मोस्ट जोन की सुरक्षा भी दिल्ली पुलिस की सिक्युरिटी यूनिट के हवाले रहती है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के अंदर जो सुरक्षा होगी, वह सिक्योरिटी यूनिट देखेगी, पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने वाली सभी सड़कों की निगरानी बढ़ा दी गई है. तिलक मार्ग, भगवानदास रोड, मथुरा रोड, महादेव रोड और इंडिया गेट सर्कल की सुरक्षा न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस देखेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...