रायपुर

शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहरे पाइप में छिपाया शव

रमेश राजपूत

रायपुर – खमतराई थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन युवकों ने मिलकर 22 वर्षीय पवन टंडन की रॉड और सीमेंट-कंक्रीट के बड़े टुकड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर सीमेंट पाइप लाइन के नाले में करीब 12 फीट अंदर छिपा दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।पुलिस के अनुसार, पवन टंडन 6 अगस्त की रात करीब 10 से 12 बजे के बीच सूरज यादव, प्रकाश यादव और समीर खान के साथ चारों बांधा तालाब सूखा मैदान, बंजारी नगर रावांभाठा में बैठा था। यहां सभी ने शराब पी। रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच किसी बात को लेकर पवन का तीनों से विवाद हो गया। इसी दौरान समीर खान ने लोहे की रॉड से पवन के सिर पर हमला कर दिया। पवन के गिरने के बाद प्रकाश यादव ने पास पड़े कंक्रीट के बड़े टुकड़े से उसके सिर पर वार किया, जबकि सूरज यादव ने उसका गला दबाया। इसके बाद समीर ने दो-तीन बार कंक्रीट का टुकड़ा पवन के सिर पर पटक दिया।

गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को उठाकर करीब 300 मीटर दूर सीमेंट पाइप लाइन के अंदर छिपा दिया। इधर पवन के परिजन दो दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। मुखबिर से पुलिस को तीन युवकों द्वारा हत्या कर शव छिपाने की सूचना मिली। संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पाइप से शव बरामद किया। परिजनों ने मृतक की पहचान पवन टंडन के रूप में की। खमतराई पुलिस ने प्रकाश भट्ट की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 752/2026 में धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड, कंक्रीट का टुकड़ा और आरोपियों के कपड़े जब्त किए हैं। मामले में समीर खान 19 वर्ष, प्रकाश यादव उर्फ दादु 18 वर्ष और सूरज यादव 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा...