बिलासपुर

एमबीबीएस सीट के लिए सिम्स में सत्यापन प्रक्रिया जारी…अंधेरे में स्टूडेंट्स और प्रोफेसर होते रहे परेशान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – एमबीबीएस में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की लिस्ट जारी होते ही सिम्स मेडकिल कॉलेज में छात्र-छात्राएं दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंच रहे है। गुरूवार को तेज बारिश के बीच यहां 23 छात्र-छात्राएं दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे लेकिन यहां घंटो लाइट बंद होने से छात्रों सहित दस्तावेज सत्यापन कर रहें अफसरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोबाइल के टॉर्च में दस्तावेजों का सत्यापन अफसर करते रहें। दरअसल प्रदेश में एमबीबीएस की खाली 344 सीटों के लिए आबंटन सूची 19 सितंबर को जारी हुई है। छात्रों को संबंधित कालेजों में 19 से 22 सितंबर तक प्रवेश लेना है। सिम्स में 180 एमबीबीएस सीट है इसमें अब तक 141 सीटों में एडमिशन हो चूका है। बचे 39 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिन छात्र-छात्राओं का लिस्ट में नाम आया है वो सिम्स पहुंच रहें है। इस दौरान दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा रहा है। इसी बीच उन्हें बैंक गारंटी से लेकर बांड व दूसरे दस्तावेज तैयार करने पड़ रहें है। ऐसे में सिम्स में फैली अव्यवस्था उक्त प्रक्रिया को जटिल बनने में आतुर है तो वही संसाधनो कि समूचित व्यवस्था के नाम पर अफसर भी गंभीर नहीं दिखा रहे है।

मापअप राउंड की सूची 25 सितंबर को जारी होगी

दूसरे चरण के बाद भी यदि सीट बच जाएगी तो इसके लिए मापअप राउंड की आवंटन सूची 25 सितंबर को जारी होगी और 28 सितंबर तक एडमिशन लेना होगा। स्ट्रे वेकेंसी राउंड 29 सितंबर को होगा। इसमें आवंटित छात्रों को प्रवेश के लिए केवल दो दिन मिलेगा। उन्हें हर हाल में 30 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...