कोरबा

पाली थानांतर्गत ग्राम सिल्ली में हुआ चलित थाना का आयोजन

दुर्गेश मरावी

कोरबा-कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा गांव-गांव में जाकर लोगो वर्तमान में हो रहे अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देने व अमजनों का समस्यों जानना व त्वरित निराकरण करने चलित थाना लगाने के निर्देश दिए गए है ,निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व एसडी ओपी ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 25 मई को चलित थाना का आयोजन ग्राम सिल्ली में किया गया के जहां बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।चलित थाना के दौरान पाली थाना अंतर्गत ग्राम सिल्ली के व्यापारियों तथा आम नागरिको को वर्तमान में होने वाले सायबर अपराध, मोबाईल से ठगी, ए.टीएम क्लोनिंग, बैकिंग फाड, चिट फंड कंपनियों के संबंध में सावधानियां व जागरूकता संबंधी जानकारी दिया गया तथा इस तरह के फ्रॉड से बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूक किया गया।महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराध छोटे बालक-बालिकाओं के साथ घटित होने वाले पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, महिलाओं को आत्म सुरक्षा,कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले अनैच्छिक बर्ताव आदि विषय पर विशेष आवश्यक जानकारी दी गयी। अपराधो के संबंध में रोकथाम करने व बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूक किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में आमजन से अपील किया गया किसी प्रकार की आपराधिक घटनाओं की जानकारी होने पर तत्काल पाली पुलिस को सूचना दें। इस चलित थाना के आयोजन में प्रमुख रूप से एएसआई दादू रैया सिंह ठाकुर,आरक्षक राजेश राठौर,गीतेश देवांगन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...