कोटा

अरपा नदी में मिली ग्रामीण की लाश पुलिस जुटी जांच में

प्रेम सोमवंशी

कोटा-थाना के अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी से लगा गाड़ाघाट अरपा नदी किनारे ग्रामीणों ने पानी में डूबे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बेलगहना चौकी पुलिस को दी। जिसके बाद बेलगहना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान नहीं होने पर मृतक की फोटो को व्हाट्सएप के माध्यम से आसपास जान पहचान वालों को भेज कर जानकारी लिया गया जिस पर शव की पहचान सावन सिंह सौता पिता जयपाल सिंह सौता उम्र 40 वर्ष ग्राम पंचायत सोनसाय नवागांव के सौता मोहल्ला के रूप में हुई जिस पर मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। और शव की पहचान कराई गई।

मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि कल शाम को घर से निकला हुआ था जिसके बाद वह घर वापस नही पहुचा। वही ग्रामीणों ने बताया कि कल शाम मृतक को गांव के बाजार में देखे थे। मृतक ने खुदकुशी की है या फिर दुर्घटनावश पैर फिसल जाने से नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतक का शव ग्राम सोनसाय नवागांव से ग्राम सोनपुरी से 9 किलोमीटर की दूरी पर मिली हैं। मृतक का शव बहकर आया या फिर कोई और बात है इसपर बेलगहना चौकी पुलिस हर एंगल में जाँच करने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...