पचपेड़ी

प्रेमिका से रिश्ता टूटने के बाद प्रेमी ने अश्लील फोटो किया वायरल….दैहिक शोषण के लिए कर रहा था ब्लैकमेल

उदय सिंह

बिलासपुर– रिश्ता टूटने के बाद सनकी युवक ने प्रेमिका की अश्लील तस्वीर अपने वाट्सएप स्टेटस पर लगा कर वायरल कर दिया । इसकी जानकारी होने पर महिला के बेटे ने तस्वीर सेव कर रख लिया। साथ ही अपनी मां को इसकी जानकारी दी। महिला ने घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने अश्लील तस्वीर वायरल करने की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले दिनेश साहू से थी। इस बीच उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। युवक ने महिला की जानकारी के बगैर उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली थी। बाद में महिला ने युवक से सभी तरह के संबंध तोड़ लिए। इसके बाद युवक तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। साथ ही शारीरिक शोषण करने का प्रयास भी किया। महिला के विरोध के कारण वह इसमें सफल नहीं हो सका। महिला ने बताया कि 26 जुलाई को युवक ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर उसकी अश्लील तस्वीर लगा दी। इसकी भनक महिला के बेटे को लगी। उसने तस्वीर का स्क्रीन शाट अपने पास रख लिया। इसके बाद उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 77, 79 के तहत जुर्म दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज...