बिलासपुर

बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर– सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दंपती के शव घर के भीतर लोहे के एंगल में साड़ी से बने फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू की। मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा (35) और उनकी पत्नी माया बंजारा (30) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार रमेश सिंह बंजारा मूल रूप से जामकछार, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) का निवासी था। वह अपनी पत्नी माया के साथ सिरगिट्टी के नयापारा में रहकर जीवन-यापन कर रहा था। मंगलवार सुबह दोनों के घर में फांसी पर लटके होने की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में दोनों के शव घर के भीतर फांसी के एक ही फंदे पर मिले हैं। पुलिस ने शवों को सुरक्षित रखवाकर घटना की जानकारी मृतकों के स्वजन को दे दी है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि दंपती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? पुलिस को मौके से ऐसी कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, जिससे आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों, परिचितों और मृतकों से जुड़े लोगों से पूछताछ कर दंपती की पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।पुलिस के मुताबिक, स्वजन के पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही दोनों की मौत की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
पुलिस फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...