बिलासपुर

हाईवा चालक का अपहरण कर लूटपाट….नकाबपोश बदमाशों ने फोन पे से वसूले 10 हजार रुपये,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में हाईवा चालक के साथ मारपीट, लूटपाट और जबरन ऑनलाइन रकम वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार अज्ञात नकाबपोश आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उसलापुर शिवनगर निवासी हमेश कुमार कोशले हाईवा चालक है। उसने पुलिस को बताया कि 1 जून की रात वह अपने मित्र दीपक मानिकपुरी और दुर्गेश यादव के साथ हाईवा क्रमांक CG 04 LQ 9405 में मुरूम खाली करने के बाद चिल्ली लोड कराने दबेना जा रहा था। रात करीब 1 बजे जब वे संबलपुर तालाब के पास पहुंचे, तब जंगल की ओर से टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। वाहन रोककर देखने पर वहां एक इलेक्ट्रिक ट्रेलर और होंडा साइन मोटरसाइकिल खड़ी थी। इसी दौरान चार नकाबपोश युवक गाली-गलौज करते हुए उनकी ओर बढ़े। विवाद बढ़ने पर तीनों वहां से भागने लगे, लेकिन हमेश का पैर नाले में फिसल गया और वह गिर पड़ा। आरोपियों ने उसे पकड़कर पास के जंगल में ले जाकर परसा के डंडे से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मोबाइल से हाईवा मालिक श्रवण यादव को फोन लगाया और रकम की मांग की। बाद में फोनपे के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की पांच किश्तों में कुल 10 हजार रुपये उसके खाते में डलवाए। इसके बाद आरोपियों ने फोनपे आईडी और पासवर्ड भी पूछ लिया।
बदमाश पीड़ित के गले में पहनी करीब 6 तोला चांदी की चेन, वनप्लस मोबाइल, पावर बैंक, केबल और नेकबैंड भी लूटकर फरार हो गए। सकरी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...