जांजगीर चाँपा

ओवर टेक करने के दौरान बाईक का पहीया फिसला, हाईवा के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत…नाराज लोगों ने किया 02 घटे यातायात बाधित

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बैजलपुर में एक बाईक सवार ओवर टेक करने के दौरान हाईवा के नीचे आ गया घटना में बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुॅची पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठा लिया जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और मौके पर चक्काजाम कर दिया। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया कि सोमवार की दोपहर खैजा निवासी लक्ष्मी पटेल उम्र 32 वर्ष जांजगीर-नैला से पहरिया की ओर जा रहा था उसी दौरान बैजलपुर के पास उसके सामने एक गिट्टी लोड हाईवा भी जा रहा था लक्ष्मी पटले ने हाईवा से आगे बढ़ने के लिए बाईक की स्पीड बढ़ाई और ओवरटेक करने के दौरान उसके बाईक का पहिया फिसल गया जिसकी वजह से वह हाईवा के निचे आ गया और दबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुॅच पुलिस ने मृतक का शव मौके से हटा दिया जिसके बाद बिना पंचनामा के शव हटाने को लेकर स्थानीय लोग नाराज हो गये और घटना स्थल पर मौजदू दुर्घटनाकारित हाईवा के टायर का हवा खोल दिया ओर मौके पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामिणों को समझाया और आवागमन बहाल कराया साथ तात्कालिक सहायता भी मृतक के परजिनों को प्रदान की। पुलिस ने आरोपी ड्राईवर को हिरासत में ले लिया है और जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...