सीपत

सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म…24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को पीड़िता की परिजन थाना सीपत पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि ग्राम नीरतू निवासी आरोपी दीपक पटेल 30 वर्ष ने बच्ची को साइकिल सिखाने का झांसा देकर रैलहा जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 443/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीपत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने ग्राम नीरतू स्थित उसके घर से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...