रायगढ़

रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के तमनार क्षेत्र में ट्रकों और ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए खरीदार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल, पेचकस तथा नकदी जब्त की गई है। गिरोह के तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त की रात जेपीएल प्लांट के गेट नंबर-2, सलिहाभांठा के पास खड़े ट्रेलर क्रमांक CG 13 AV 7911 से करीब 100 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। ट्रेलर मालिक गोपेश जायसवाल की शिकायत पर थाना तमनार में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भालूमुड़ा निवासी किशोर कुमार चौहान को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता, कमलेश कुमार उरांव और कमल सिदार के साथ मिलकर ट्रकों से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपी ने बताया कि चोरी का डीजल ग्राम मुड़ागांव निवासी दुर्गाचरण पटेल को मात्र 4 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने किशोर की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, पाइप और अन्य औजार बरामद किए। वहीं आरोपी कमलेश कुमार उरांव से पूछताछ में अपराध में संलिप्तता की पुष्टि हुई और बिक्री की रकम में से बचे 500 रुपये भी जब्त किए गए। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी का डीजल खरीदने वाले दुर्गाचरण पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर चोरी का डीजल सस्ते दाम पर खरीदा था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह देर रात बोलेरो में औजार लेकर निकलता था और सुनसान जगहों पर खड़े ट्रकों व ट्रेलरों के डीजल टैंक का ढक्कन तोड़कर डीजल निकाल लेता था। चालक के मौजूद रहने पर उसे धमकाकर भगा दिया जाता था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि भारी वाहनों को निशाना बनाने वाले गिरोहों और चोरी का माल खरीदने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...