रायपुर

रेकी पूरी, हथियार तैयार… कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहार के तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर में पुलिस की सतर्कता और प्रोएक्टिव पुलिसिंग ने एक बड़ी वारदात को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही विफल कर दिया। पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे तीन युवकों को गुढ़ियारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नए रोड के पास संदिग्ध हालत में मौजूद हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका निशाना पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स था। उन्होंने बताया कि डकैती की योजना कई महीनों से बनाई जा रही थी। एक आरोपी ने 1 अप्रैल 2026 को ज्वेलर्स की रेकी कर सुरक्षा व्यवस्था, आने-जाने के रास्ते और आसपास के माहौल की पूरी जानकारी जुटाई थी।

फरार साथी लगातार मोबाइल के जरिए संपर्क में थे और रेकी की तस्वीरें साझा कर पूरी योजना तैयार की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम देवांश शर्मा 19 वर्ष निवासी दिल्ली, सुशांत कुमार पासवान 19 वर्ष निवासी दिल्ली और मयंक सिंह 19 वर्ष निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) हैं। तीनों के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में अपराध क्रमांक 321/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4) (डकैती का प्रयास) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के मोबाइल, आपसी संपर्क, तकनीकी साक्ष्यों और हथियारों की व्यवस्था से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

साथ ही फरार दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से राजधानी में एक बड़ी डकैती की वारदात टल गई। इस सफलता में डीसीपी उत्तर दीपमाला कश्यप, एडीसीपी आदित्य पांडेय, एसीपी पूर्णिमा लामा के निर्देशन में गुढ़ियारी थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार साहू और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो राजधानी में बड़ी आपराधिक घटना सामने आ सकती थी।

error: Content is protected !!
Letest
रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व...