छत्तीसगढ़बिलासपुर

नर्मदा एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री हो जाए सावधान, अगले कुछ दिनों तक बदलेगी ट्रेन की चाल

अब भी रेलवे पारंपरिक मीडिया पर ही निर्भर है, जिस में सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर रेल मंडल में विगत कुछ समय से लगातार ट्रेनों की चाल गड़बड़ाई हुई है। अगर आप अगले कुछ दिनों में बिलासपुर इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस से कहीं आने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है क्योंकि कटनी सेक्शन के अंतर्गत खोडरी और पेंड्रा रोड के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है, जिस वजह से नर्मदा एक्सप्रेस का समय बदला है। 27 फरवरी और 2 मार्च को बिलासपुर से छूटने वाली नर्मदा एक्सप्रेस 4 घंटे देर से रवाना होगी तो वही 26 फरवरी और 1 मार्च को इंदौर से छूटने वाली इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस भी 4 घंटे देर से रवाना होगी ।यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी ना होने से वे बेवजह समय से पहले स्टेशन पहुंचकर परेशान होंगे, लेकिन यात्रियों यह सूचना पहुंचाने का कोई माध्यम फिलहाल रेलवे विकसित नहीं कर पाया है ,इसके लिए अब भी रेलवे पारंपरिक मीडिया पर ही निर्भर है, जिस में सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...