सक्ती

छत्तीसगढ़: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत,30 से ज्यादा घायल…पीएम ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

सक्ती – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की संभावना है, जिन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब प्लांट परिसर में बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत थे। अचानक बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आग और धुएं का गुबार फैल गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। कई मजदूर झुलस गए, जबकि अन्य को गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत टीमों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। प्रशासन द्वारा घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बीच पीएमओ की ओर से जारी बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से भी अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा किए जाने की संभावना है। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे प्लांट क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए लगाया गया है। प्रारंभिक तौर पर बॉयलर फटने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के बाद कुछ समय तक स्थिति बेहद भयावह रही। चारों ओर धुआं और चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। राहत कार्य में लगे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।
इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है और आधिकारिक आंकड़ों के साथ विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...