कवर्धा

ज्वेलर्स को चूना लगाने वाले फर्जी तांत्रिक और साथी चढ़े पुलिस के हत्थे..2 लाख के जेवरों पर किया था हाथ साफ

रमेश राजपूत

कवर्धा – जेवर को दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जिन्होंने 2 लाख से अधिक के जेवर ठगी कर फरार हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि 27 दिसंबर 2020 को 3 लोग तांत्रिक बनकर गजरू कौशिक के ज्वेलरी दूकान पर पहुँचे थे। आरोपियों ने सोना दोगुना करने का झांसा देकर प्रार्थी से सोने की अंगूठी और चैन कुल 5 तोले का सोना जिसकी कीमत 2 लाख 35 हज़ार को ठगी कर फरार हो गए। प्रार्थी ने तत्काल इस घटने की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी।

कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मुखबिर लगाया और सभी कि तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिला कि आरोपी रिधु उर्फ सिध्दू साहू उम्र 27 साल निवासी बोडला, प्रभु गिरी गोस्वामी उम्र 34 साल निवासी डीपोपारा पोड़ी, कन्हैया उर्फ काव्हा मेरावी उम्र 29 साल निवासी दशंगपुर खुर्द को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि ठगी से प्राप्त सोने को आरोपियों का साथी तांत्रिक बाबा दादू , विनोद , आकाश गिरी गोस्वामी निवासी सलैया थाना धुमा जिला सिवनी म.प्र. लेकर भाग गए है। पुलिस ने आगे बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटर सायकल प्लेटिना सोल्ड किमती 50,000 और बटवारे का रकम 3,000 तथा दो नग मोबाईल किमती 30,000 को जप्त किया है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार...