रतनपुर

राइस मिल में लगी आग..लाखों का अनाज, बारदाने जलकर हुए राख, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव में स्थित राइस मिल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण राइस मिल में रखा लाखों का सामान चावल, धान, बारदाना जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। जहां करीब 5 से 6 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन यहां रखें लाखों के सामान जलकर खाक हो गए बताया जा रहा है कि रानीगांव स्थित राइस मिल बिलासपुर के बंसल अग्रवाल का है।

हैरानी की बात यह है कि राइस मिल में आग लगने के समय कोई भी वहां मौजूद नहीं था जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई। आम दिनों में वहां दिन और रात मजदूर मौजूद होते हैं जो मिल का काम देखते हैं लेकिन होली त्यौहार के कारण सभी मजदूर अपने अपने घर गए हुए थे

इसके कारण कोई बड़ी हताहत की खबर भी सामने नहीं आई वही अब रतनपुर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों...