मस्तूरी

मस्तूरी में कहासुनी के बाद विवाद… आरोपी ने शराब की बोतल के टुकड़े से किया हमला,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में शनिवार – रविवार देर रात विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। प्रार्थी मनोहर जोगी, जो रोजी-मजदूरी का काम करता है, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 27 सितंबर की रात करीब 11 बजे गांव के रवि चतुर्वेदी के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने नए घर की रखवाली करने चला गया। प्रार्थी के अनुसार, उसी विवाद को लेकर रवि चतुर्वेदी पुनः रात करीब 3 बजे उसके घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने अपने पास रखे देशी पौवा शीशी के टुकड़े से मनोहर जोगी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट लगी और खून बहने लगा। घटना की जानकारी पीड़ित ने पड़ोसी को दी। जिसके बाद थाने पहुंच लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रवि चतुर्वेदी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों...