अवर्गीकृतछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में एक युवक की गई जान साथी की हालत गंभीर

डेस्क

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शहर से लगे ग्राम लोधिमा माझापारा निवासी 22 वर्षीय प्रेमसाय लकड़ा पिता देवनारायण बाइक से परिचित युवक के साथ काम करने सांड़बार बेरियर स्थित कचरा फैक्ट्री के पास जा रहा था।
दोनों सांड़बार बैरियर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। तेज टक्कर से दोनों युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर मणिपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरोंं ने प्रेमसाय को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है। इधर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला