बिलासपुर

तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर…युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो बाजार के पास तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बाइक चलाने से मना करने पर विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर एक युवक और उसके दो भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के, रॉड और कैंची से मारपीट कर दी। घटना में तीनों को चोटें आई हैं। शिकायत पर कोनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जलसो बाजार के पास रहने वाले प्रार्थी विरेन्द्र केशरवानी बिल्हा में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। 7 अगस्त को वह अपनी शादीशुदा बहन सुप्रिया को ग्राम रमतला स्थित ससुराल से लेने परिवार के सदस्यों के साथ गए थे। बहन को लेकर लौटते समय ऑटो में बहन, भाई दीपक, निखिल और छोटे भाई-बहन सवार थे, जबकि विरेन्द्र अपने भाई भुनेश्वर के साथ मोटरसाइकिल से पीछे चल रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम जलसो बाजार के पास दीपराम वर्मा और ननटू वर्मा मॉडिफाइड मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से चलाते हुए निकले। विरेन्द्र ने उन्हें बाइक धीरे चलाने के लिए कहा, क्योंकि ऑटो में बच्चे बैठे थे। आरोप है कि इस बात से नाराज दोनों युवक बाइक वापस लेकर आए और विरेन्द्र से गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर विरेन्द्र से हाथ-मुक्के, रॉड और कैंची से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे दीपक और निखिल के साथ भी मारपीट की गई। हमले में तीनों के सिर, हाथ, पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना को परिवार के सदस्यों और आसपास मौजूद लोगों ने देखा। शिकायत पर कोनी पुलिस ने दीपराम वर्मा, ननटू वर्मा और उनके अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 118(1), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार