सीपत

सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत…आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे दो ग्रामीण अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेलर बरभाठा निवासी हीराबाई धुरी, पति स्व. राधेश्याम धुरी और सुग्रीव धुरी, पिता दीनदयाल धुरी शनिवार को खेत में रोपा लगाने गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों ग्रामीण अन्य लोगो के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और आकाशीय बिजली गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए।आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुग्रीव धुरी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।घटना की जानकारी सीपत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। बरसात के मौसम में खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों के लिए यह हादसा एक गंभीर चेतावनी भी है। मौसम खराब होने और गरज-चमक शुरू होने पर खुले खेतों में रुकने के बजाय सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जाती है। वहीं हादसे के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...