जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा: छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या…गले पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के नैला भाठापारा में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार चाकू से हत्या कर दी। चौकी नैला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश सूर्यवंशी 25 वर्ष निवासी नैला भाठापारा का उसके छोटे भाई जितेश सूर्यवंशी उर्फ भन्नी 19 वर्ष से सुबह करीब 9 बजे विवाद हो गया। गुस्से में आकर जितेश ने बड़े भाई को धमकाते हुए कहा कि “तुम यहां से घर चले जाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा”। इसके बाद आरोपी ने धारदार चाकू से गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मुकेश मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देश पर तत्काल एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मर्ग जांच की कार्रवाई की गई। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 874/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर चौकी प्रभारी नैला, सउनि शेख सफी उल्लाह, प्रधान आरक्षक जगदीश अजय, भीम श्रीवास, सतीष राणा सहित महिला आरक्षक निरमा टोप्पो और अन्य पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल