खरसिया

आखिरकार खूंखार भालू को किया गया पिंजरे में कैद, कई लोगों को उतार चुका है मौत के घाट, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…

डेस्क

रायगढ़- शनिवार को खरसिया के देवगांव में दो लोगों की जान लेने वाले खूंखार भालू को रविवार की सुबह वन विभाग के अमले में अपने जाल में फंसा कर पिंजरे में कैद कर लिया है, गौरतलब है कि इस भालू के आतंक से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था, लोग घरों में दुबकने मजबूर थे, लिहाज़ा वन विभाग की टीम ने लगातार मॉनिटरिंग करते हुए भालू को सुरक्षित पकड़ ही लिया।

बेहोश करने रायपुर से बुलाए गए थे विशेषज्ञ

जानकारी के अनुसार खूंखार भालू को ट्रेंकुलाइज करने के लिए रायपुर से डॉक्टर को बुलाया गया था, डॉक्टर के पहुंचने के बाद भालू पर लगातार नजर रखा गया और विभागीय कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने भालू को चारों ओर से घेरकर सुरक्षित रूप से बेहोश किया, इस दौरान भालू ने कई बार विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की भी। भालू को पकड़ने के बाद एक पिंजरे में कैद किया गया, फिर खरसिया लाया गया, वहां उपचार के बाद बिलासपुर के कानन पेंडारी भेजा गया, खूंखार भालू के हमले से दो लोगो की मौत के बाद क्षेत्रवासियों में डर का माहौल था, जैसे ही भालू को पकड़ा गया, क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,