छत्तीसगढ़बिलासपुर

वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार किया कुछ इस तरह ,अपने जज्बे से जीता सबका दिल

जज्बा ने एक नई मिशाल पेश की है,और खास तौर पर युवा वर्ग को जागरूक करने का प्रयास किया है,कि आप रक्तदान करके किसी की जिंदगी को बचा सकते है,जो काबिले तारीफ है

बिलासपुर मोहम्मद नासीर

14 फरवरी वेलेंटाइन डे को जज्बा वेलफेयर सोसायटी ने कुछ खास तरीके से मनाया।दरअसल इस खास दिवस के मौके पर जज्बा ने एकता ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।रक्तदान के दौरान जज्बा ने रक्तदाताओं को वेलेन्टाइन डे के उपलक्ष्य में खास उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
रक्तदान महादान जिसके माध्यम से आप यदि अपने रक्त का दान करते है,तो आप किसी मरते हुए आदमी को नई जिंदगी प्रदान करते है।ऐसे कई सोसायटी और सामाजिक संगठन है,जो समय समय पर रक्तदान जैसे आयोजन करते है।इन्ही में से एक है जज्बा वेकफेयर सोसायटी।जिन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन एकता ब्लड बैंक में किया।यहां आने वाले रक्तदाताओं को ना सिर्फ रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया,बल्कि अन्य लोगो को इस दिशा में प्रेरित करने भी कहा गया,ताकि लोग अपने खून का दान कर किसी को जिंदगी और मौत के बीच झूलते से उबार सके।जैसा कि देखा गया है जज्बा वेल्फेयर सोसायटी ने इस तरह के कई आयोजन पूर्व में भी कई स्थानों में किये है,जिसमे सिम्स,जिला अस्पताल समेत कई निजी होटल शामिल है।इसी तरह का एक आयोजन जज्बा ने वेलेन्टाइन डे के अवसर पर एकता ब्लड बैंक में किया।ब्लड कैम्प में आने वाले रक्तदाताओं को जज्बा ने विभिन्न माध्यमो से सम्मानित किया।जिसमे चॉकलेट का पैकेट,गुलाब का फूल,हार्ट और टेडी बीयर समेत अन्य मोमेंटो और प्रमाण पत्र शामिल है।अक्सर देखा जाता है कि इस तरह के आयोजनों में युवतियां कम रुचि दिखाते है,लेकिन 14 फरवरी के दिन आयोजित हुए रक्तदान शिविर में युवक और युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।संस्था के संस्थापक संजय मतलानी ने बताया कि उनका लक्ष्य था कि वे इस खास अवसर पर कम से कम सौ यूनिट रक्त एकत्र करें,लेकिन शिविर के दौरान जज्बा ने सौ से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्र कर लिये।
जज्बा वेलफेयर सोसायटी थैलेसीमिया से पीड़ित ऐसे बच्चों की मदद करती है,जिन्हें यदि समय पर रक्त नही मिल पाए तो सायद उनकी जान पर भी बन आये।ऐसे में इन्होंने एक बहुत ही अच्छा कदम उठाया है,ताकि इन बच्चों को नई जिंदगी प्रदान की जा सके।जिसका प्रत्यक्ष सबूत थैलेसीमिया से पीड़ित एक बच्ची की पिता ने मीडिया के सामने बयान किया।
कई सामाजिक संगठन रक्तदान के लिये रुचि तो दिखाते है,लेकिन जज्बा वेलफेयर सोसायटी का नाम इनमें सबसे ऊपर है,क्योंकि इनकी ओर से खास अवसर पर रक्तदान करते है।इनकी एक खासियत रहती है कि ये जिनको प्रमाण पत्र देते है,उनके प्रमाण पत्र से किसी को भी ब्लड बैंक में जमा खून की उपलब्धता कराई जा सकती है।जैसा कि सभी को पता है 14 फरवरी यानी वेलेन्टाइन डे इस मौके पर जहां युवा वर्ग इस दिन के आने का इन्तेजार करते है,तो वही इसका जश्न सप्ताह भर पूर्व शुरू हो जाता है।लेकिन जज्बा ने एक नई मिशाल पेश की है,और खास तौर पर युवा वर्ग को जागरूक करने का प्रयास किया है,कि आप रक्तदान करके किसी की जिंदगी को बचा सकते है,जो काबिले तारीफ है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,