बिलासपुर

इंजीनियर पर महिला से 9.26 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप.. तोरवा थाने में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र की निवासी 62 वर्षीय के. पद्मावती ने एक निजी इंजीनियर पर 9 लाख 26 हजार 450 रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी पद्मावती ने बताया कि उन्होंने चुचुहियापारा स्थित अपनी जमीन बेचकर मकान निर्माण के लिए केपिटल गेन खाते में एसबीआई जगमल चौक शाखा में 34 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा की थी। मकान निर्माण हेतु कासिमपारा स्थित जमीन पर भवन निर्माण की योजना बनाकर उन्होंने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी इंजीनियर हितेन्द्र सोनी को सौंपी। हितेन्द्र ने एस्टिमेट तैयार कर बैंक से राशि जारी कराने की प्रक्रिया में सहयोग किया। पहले चरण में 25 फरवरी 2025 को 5 लाख रुपये बैंकर्स चेक के माध्यम से हितेन्द्र को दिए गए, जिसमें से उसने 50 हजार रुपये अपनी फीस के रूप में नकद ले लिए। इसके बाद 10 मार्च को 8.65 लाख रुपये और 24 अप्रैल को 9.26 लाख रुपये उसके खाते में स्थानांतरित किए गए। प्रार्थी का आरोप है कि अंतिम किस्त की राशि मिलने के बाद जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो हितेन्द्र ने पहले गलत नाम से चेक जारी किया और फिर उसे फाड़ दिया। महिला के अनुसार, आरोपी ने रकम देने से मना करते हुए 2.5 लाख रुपये काटने की बात कही और धमकी दी कि यदि ज्यादा सवाल-जवाब किया तो जान से मारने जैसी हरकत कर सकता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तोरवा थाना पुलिस ने आरोपी हितेन्द्र सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2)-BNS के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी ने दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,