बिलासपुर

शहर में रात होते ही अज्ञात चोर हो रहे सक्रिय…किसी न किसी घर, दुकान में हो रही चोरी, पुलिस की मुस्तैदी को दे रहे चुनौती

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में चोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहे है, रोजाना किसी न किसी थाना क्षेत्र में ताले टूट रहे है, इसी कड़ी में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजू बगीचा स्थित दुकानों में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है मामले में सरकंडा निवासी निहाल सिंह तलरेजा जोकि सरजू बगीचा स्थित संजय ट्रेडर्स के संचालक है उन्होंने घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रोज की तरह वह बुधवार दुकान बंद कर घर चले गए थे जब सुबह वह दुकान पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान का शटर उखड़ा हुआ है जिसे बीती रात किसी अज्ञात चोरों ने शटर उखड़ा कर अंदर रखें गल्ले से 92 हजार रूपये चोरी कर के ले गया हैं।

प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके दुकान के अलावा सरजू बगीचा स्थित विक्की जनरल स्टोर, जितेन्द्र ट्राइस , जगत एजेंसी, मेला राम एंड ब्रदर्स के दुकानों में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है इधर इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,