बिलासपुर

रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

उदय सिंह

बिलासपुर – ट्रेन में सफर के दौरान महिला यात्री के सोते ही उसके पर्स पर हाथ साफ करने वाले आरोपी को जीआरपी बिलासपुर और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल, नकदी समेत करीब 90 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद निवासी अंजना विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ रक्षा बंधन के लिए कटनी गई थीं। 31 अगस्त को वह अपने बेटे, बेटी और भाई के साथ ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर से बिलासपुर लौट रही थीं। बेलगहना पहुंचने से पहले उन्हें नींद आ गई। कुछ देर बाद जब उनकी नींद खुली तो लेडिस पर्स गायब था। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चांदी का कड़ा, चांदी की अंगूठी, चांदी का सिक्का, एटीएम कार्ड, 2200 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और रियलमी कंपनी का मोबाइल था। शिकायत के बाद जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की। तलाश के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के हावड़ा छोर पर पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पूछताछ की गई तो उसने ट्रेन में पर्स चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की पहचान शिवा नामदेव उर्फ अनु उर्फ अनुराग 24 वर्ष निवासी झिरिया मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड के पास, उमरिया, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...