बिलासपुर

VIDEO: ढाबे में शराब पीकर हंगामा करने से रोकना ढाबा संचालक को पड़ा भारी…15 -20 युवको ने बीती रात ढाबे में मचाया आतंक, मारपीट तोड़फोड़ कर लूटे 50 हजार रुपए

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड में संबलपुरी के पास मेनरोड में स्थित यादव ढाबे में 15 – 20 युवको ने हथियारों से लैस होकर जमकर आतंक मचाया है, जिन्होंने ढाबे में तोड़फोड़, मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विरेंद्र यादव पिता स्व मदन यादव उम्र 30 वर्ष द्वारा यादव फैमिली ढाबा का संचालन संबलपुरी के पास बाईपास रोड पर किया जाता है, जहाँ धुरु निवासी राहुल यादव 4-5 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ पहुँचा था और शराब पीकर हंगामा मचा रहा था, जिसे ढाबा संचालक विरेन्द्र यादव द्वारा मना किया गया और ढाबे से निकाल दिया था,

जिसके बाद रंजिशवश राहुल यादव अपने 15 से 20 साथियों के साथ बीती रात 11 बजे के लगभग ढाबे में पहुँचा और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दिया, यहाँ तक कि आरोपियों द्वारा ढाबे में बैठे अन्य ग्राहकों के साथ भी मारपीट और लूट की गई, आरोपियों ने ढाबा संचालक से मारपीट के साथ ही काउंटर के गल्ले से 50 हजार रुपए की लूट भी की गई है।

घटना के संबंध में प्रार्थी ढाबा संचालक विरेंद्र यादव ने सकरी थाने में इसकी शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने राहुल यादव एवं उसके अन्य साथीयो के खिलाफ धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

error: Content is protected !!
Letest
मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध...