बिलासपुर

पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा…नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बहतराई नया तालाब के पास पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में समझाइश देने पहुंचे युवक पर पति ने कथित तौर पर बटनदार चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के पेट में चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसके साथियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बहतराई गली नंबर-2 निवासी अरुण कुमार यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा महेंद्र यादव उर्फ गोलू यादव उम्र 36 वर्ष बुधवार रात करीब 8.30 बजे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान अरुण के दोस्त का बेटा विक्रम कौशिक उनके घर पहुंचा और अर्जेंट काम होने की बात कहकर उन्हें प्रथम अस्पताल ले गया।
अस्पताल पहुंचने पर विक्रम ने बताया कि बहतराई नया तालाब के पास रहने वाला राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था और कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज कर रहा था। महेंद्र यादव ने राहुल को गाली-गलौज करने से मना करते हुए समझाइश दी। आरोप है कि इसके बाद राहुल अपनी पत्नी को लेकर वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटा।शिकायत के मुताबिक राहुल ने महेंद्र से कहा कि वह उनके आपसी विवाद में क्यों पड़ रहा है। इसके बाद कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे बटनदार चाकू से महेंद्र के पेट में वार कर दिया। हमले में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे प्रथम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है। सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल यादव के खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में आगे जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग...