बिलासपुर

VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पोल

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर में नशे के खिलाफ पुलिस के लगातार अभियान और कार्रवाई के दावों के बीच गांजे की कथित खुलेआम बिक्री का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद नशे के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में एक टीम ग्राहक बनकर कथित तौर पर गांजा खरीदते नजर आ रही है। दावा किया गया है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में छोटी दुकानों और गली-मोहल्लों तक गांजे की पुड़िया आसानी से उपलब्ध है। सत्याग्रह न्यूज को मिले इस वीडियो में एक कथित स्टिंग ऑपरेशन के जरिए गांजे की बिक्री की पड़ताल की गई है। वीडियो के मुताबिक पहला मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां डीपी कॉलेज से करीब 100 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क किनारे संचालित मुर्गा दुकान में टीम ग्राहक बनकर पहुंचती है। वीडियो में दुकान के कर्मचारी से गांजा मांगे जाने के बाद कथित तौर पर 50 रुपये की गांजे की पुड़िया उपलब्ध कराते हुए दिखाया गया है।

शिक्षण संस्थान के पास नशे की पुड़िया मिलने का दावा

स्टिंग वीडियो में इसके बाद सकरी थाना क्षेत्र का भी जिक्र सामने आता है। यहां भी एक दुकानदार से कथित तौर पर गांजा आसानी से उपलब्ध होने का दावा किया गया है। यदि वीडियो में सामने आए दावे सही पाए जाते हैं तो यह केवल अवैध नशे की बिक्री का मामला नहीं, बल्कि शहर में नशीले पदार्थों की पहुंच और सप्लाई चेन पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

अभियान के बीच आखिर कहां है निगरानी?

बिलासपुर पुलिस की ओर से समय-समय पर नशे के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की जाती रही है। गांजा, नशीली गोलियों और अन्य मादक पदार्थों के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी भी सामने आती रही है। इसके बावजूद यदि शहर के व्यस्त इलाकों और शिक्षण संस्थानों के आसपास गांजा आसानी से उपलब्ध होने का दावा करने वाला वीडियो सामने आता है, तो पुलिस की जमीनी निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। खास तौर पर कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान के आसपास नशीले पदार्थ की कथित बिक्री का मामला सामने आना चिंता बढ़ाने वाला है। ऐसे स्थानों पर नशे के कारोबार पर प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है। वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन कथित ठिकानों पर पुलिस कब पहुंचती है और जांच में क्या सामने आता है। यदि स्टिंग में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो केवल फुटकर विक्रेताओं तक कार्रवाई सीमित रखने के बजाय गांजा पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क की जांच जरूरी होगी। साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि प्रतिबंधित नशीला पदार्थ इन इलाकों तक कैसे पहुंच रहा है और स्थानीय स्तर पर इसकी निगरानी क्यों नहीं हो सकी। पड़ताल में सामने आए इस वीडियो ने फिलहाल नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के जमीनी असर और पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...