रतनपुर

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में जुआरियों की महफ़िल में की गई छापेमारी…. मौके से 11 जुआरी गिरफ्तार,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर पुलिस ने ग्राम कोरबी के जंगल में जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 89,000 रुपए नगद, 23 मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल, प्लास्टिक तिरपाल और 52 पत्ती ताश जब्त किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 12.39 लाख रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में भारी संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में लच्छीराम यादव, सतीष शर्मा, मनोज कुमार कोल, विनोद प्रजापति, मन्नू केंवट, कुलदीप भोई, नैनसिंह गोंड़, मनोज श्रीवास्तव, अजय दास, सुदर्शन ताम्रकार और मो. नाजिद शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 भा.न्या.सं. के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अधिकतर जुआरियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से दर्ज है। इस बार उनके खिलाफ संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई है।पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी जुआ खेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, गजेन्द्र सिंह, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, मालिक राम साहू, संजय यादव, गोविंदा जायसवाल और पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...