बिलासपुर

राष्ट्रीय एकता शिविर(NIC) पश्चिम बंगाल के लिए हुआ छत्तीसगढ़ से स्वयंसेवकों का चयन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना, के तहत राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 25 मई से 31 मई 2022 तक राजा एल एन खान महाविद्यालय मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व डॉ. गीता मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो प्रकोष्ट, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से कर रही है और दल नायक के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय से सुमित साहू का चयन हुआ साथ ही आयुष ताम्रकार ,पहेली शर्मा ,लखनी साहू ,राशि त्रिवेदी ,साथ ही शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से – नीरज ,आंचल लहरें.,भावना केवट,दीपक, लोकेश्वर, स्वयंसेवक के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य को प्रस्तुत करेंगे। इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य मुख्य रूप से लोगों के बीच जाति संप्रदाय व क्षेत्रीय भावनाओं से ऊपर उठकर देशहित और समाजिक सरोकार के लिए किए जा रहे कार्य के प्रति युवाओं को तैयार एवं प्रेरित किया जाना होता है ।

राष्ट्रीय एकता शिविर में सभी स्वयंसेवकों के चयनित होने पर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर.आलोक चक्रवाल ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की। रासेयो समन्वयक डॉ दिलीप झा और समस्त कार्यक्रम अधिकारीयों ने भी सभी स्वयं सेवकों की इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...