छत्तीसगढ़सीपत

लूतरा सरपंच पर ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहां मेले की रकम का किया गबन

आपको बता दें की लूतरा की सरपंच नंदिनी साहू के खिलाफ पहले भी कई अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं

सीपत रियाज अशरफ़ी

लूतरा स्थित सूफी संत सैयद इंसान अली शाह के दरगाह से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। हक की लड़ाई में दो पक्षों में जारी विवाद अभी थमा भी नहीं था कि इसी से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है ।इस बार लूतरा के ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने सरपंच नंदिनी साहू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंगलवार को भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत मस्तूरी एसडीएम वीरेंद्र लकड़ा को किया है ।ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हर साल लूतरा शरीफ में सालाना उर्स के दौरान विशाल मेला भरता है, इस छह दिवसीय मेले में सैकड़ों दुकानें सजती है। दरगाह प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन की मदद से लगने वाले इस मेले में बाहर से आकर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को पंचायत द्वारा जमीन आवंटित की जाती है और उसके बदले में दुकानदारों से बाजार टैक्स के रूप में मोटी रकम वसूली जाती है ।ग्रामीणों का आरोप है कि नंदिनी साहू साल 2013 से लूतरा में सरपंच है और पूरे 5 सालों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने मेले के दुकानदारों से एक बड़ी राशि वसूल की है लेकिन सरपंच द्वारा आज तक एक भी रुपया ग्राम विकास के लिए नहीं खर्च किया गया। सरपंच ने उस राशि का गबन कर लिया है । ग्रामीणों ने एसडीएम से सरपंच के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। आपको बता दें की लूतरा की सरपंच नंदिनी साहू के खिलाफ पहले भी कई अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं ।इस बार ग्रामीणों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़नी तय है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...