बिलासपुर

बिलासपुर: कलेक्शन एजेंट के आत्महत्या करने के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर अपराध दर्ज…लक्ष्मी नागरिक सहकारी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में दोमुहानी के पास रेलवे ट्रेक पर हेमुनगर निवासी सुभाष साहा ने 13.05.2022 में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर थी, मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत और मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मी नागरिक सहकारी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ धारा 306-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ग़ौरतलब है कि मृतक सुभाष साहा एलआईसी, सहारा और लक्ष्मी नागरिक सहकारी बैंक में कलेक्शन कमीशन एजेंट का काम करता था, जिस पर ग्राहकों का पैसा सही समय मे जमा करने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर सुभाष साहा ने आत्महत्या कर ली थी, मामले में मृतक की पत्नी गायत्री साहा उम्र 44 वर्ष पति स्व. सुभाष साहा निवासी तहसीलदार गली, हेमूनगर ने शिकायत दर्ज कराई और मृतक के बैंग से मिले 12 पृष्ठ के सुसाइड नोट को पेश किया, जिसमें मृतक ने लिखा है कि उस पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रकम जमा करने और अकाउंट में गबन कर उसे नोटिस देकर प्रताड़ित किया जा रहा था, जिस आधार पर पुलिस ने 2 वर्षों बाद जांच के आधार पर अब लक्ष्मी नागरिक सहकारी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR