पचपेड़ी

निजात अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस गांव – गांव पहुंचकर नशे के खिलाफ चला रही अभियान…ग्रामीणों को नशे के नुकसान से कर रही जागरूक

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर पचपेड़ी पुलिस जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत अवैध शराब, गांजा को बंद कराने अभियान चला रही है, जहाँ पुलिस क्षेत्र के गांवों के लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी समझा रही है।

लोगों के बीच पहुँच रही पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अपने आसपास अवैधानिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे नशाखोरी में लगाम लगाई जा सके। पचपेड़ी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया की इस निजात अभियान को सफल बनाने थाना के समस्त स्टाफ जुटे हुए हैं जो लगातार प्रयास कर रहे हैं की पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं गांजा की बिक्री ना हो

तथा थाना क्षेत्र के समस्त पंचायतों के नागरिक सुरक्षित एवं नशे से दूर रहे, पचपेड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत सभी गांव में जा जाकर इस अभियान के बारे में हर वर्ग के लोगों को बताया और समझाया जा रहा है की कोई भी अवैध शराब की बिक्री या अवैध गतिविधियों में लिप्त हो तो इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी पचपेड़ी को दे।

इसी उद्देश्य को लेकर आज ग्राम पंचायत बिनौरी एवं ग्राम पंचायत केवटाडीह (टांगर) में पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें समझाईश दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...