तखतपुर

आत्मानंद स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर डाला एसिड…प्रेक्टिकल के दौरान हुई घटना,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र के ऊपर प्रेक्टिकल करते हुए पीठ में एसिड डाल दिया जिससे छात्र को गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। कक्षा 11वीं के छात्र ईशा राज के पिता पी बेनेट ने बताया कि उसका बेटा ईसा राज आत्मानंद स्कूल में 11वीं का छात्र है, 8 जनवरी को दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल में प्रैक्टिकल चल रहा था प्रेक्टिकल करते हुए वक्त कक्षा 11वीं के ही छात्र अयान अंसारी ने साथी छात्र ईशा राज के पीठ पर एसिड डाल दिया गया जिनके कारण वह झुलस गया। इस संबंध में पी बेनेट ने बताया कि संस्था में कई बार घटनाएं घटती है पर अभिभावक को प्राचार्य से शिकायत करते के बावजूद कोई कठोर कदम नही उठाए जाते। पालक ने कार्यवाही की मांग की है।

छात्र को किया गया निष्काषित..

वही मौशमी रॉबिंसन प्राचार्य पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर ने बताया कि 11 वीं के साइंस के विद्यार्थी ईसा राज के ऊपर प्रैक्टिकल करते वक्त एसिड डालने की शिकायत आया उसके बाद दोनों बच्चों के अभिभावकों के मध्य चर्चा कर बच्चे को समझाइश देकर अयान अंसारी को 20 जनवरी तक रेस्टीगेट किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR