जांजगीर चाँपा

बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर किसान से 1 लाख 80 हजार की ठगी…3 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर चाम्पा – बैंक कर्मचारी बनकर किसान से लाखो की ठगी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को अकलतरा निवासी शांति लाल सोनवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ 1 लाख 80 हजार रुपए की ठगी हुई है। मामले में जब पुलिस ने जॉच की तो पता चला कि तिफरा निवासी आरोपी हेमंत कुमार भारद्वाज ,रामपुर निवासी जितेन्द्र प्रताप बघेल और चकरभांठा निवासी दीपक कुमार टण्डन की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। जहा फायनेंस के नाम पर किसानों को ठगने का प्लान बनाया था। जिसके साथ वह बैंक से लोन दिलाने के नाम पर चेक लेकर उसी के माध्यम से प्रार्थी के खाते से पैसे निकालकर आपस में बाट लेते थे। इसी तरह 24 जनवरी को आरोपी शांति लाल सोनवानी के घर पहुंचे। जहा उन्होंने बोला की हम लोगो का लिटिल फायनेंस बैंक के नाम से आफिस एस.बी.आई के सामने चाम्पा में है।

हम लोग 08 प्रतिशत में 5-6 लाख रूपयें जमीन के एवज में दे देगें। जिनके बातो में आकर प्रार्थी ने जमीन के दस्तावेज और एक चेक दे दिया। जिससे आरोपी ने 1 लाख 80 हजार रुपए पैसे निकाल लिया। इधर मामले में पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 1 लाख 26 हजार नगद और 13 चेक बरामद किया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा एवं निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी,सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आर. बलबीर सिंह, राजकुमार चन्दा, विवेक सिह, आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, महिला प्रधान आर.अनिता पाटले, महिला आर.अंजना लकडा एवं थाना एंव साइयबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR