तखतपुर

खून से लथपथ मिली चरवाहे की लाश,तखतपुर थाना क्षेत्र का मामला पुलिस जुटी जांच में

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर_ घर का दरवाजा बंद होने और घर के पालतू बकरी बकरे और अन्य जानवर चिल्लाने पर पडोसीयों ने दरवाजा खोलकर देखा तो चरवाहे का शव खून से लथपथ पडा हुआ था। पुलिस ने हत्या का अपराध धारा 302 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अप्रेल को ग्राम धुमां के आश्रित ग्राम साल्हेडबरी निवासी हरदेव ध्रुव पिता इंदल सिंह उम्र 48 वर्ष चरवाहे का काम करता है अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण पूरा परिवार ईलहाबाद चला गया और घर की रखवाली के लिए हरदेव ध्रुव को घर में छोड दिया था जो कि अपने पालतू जानवरों को चराने के लिए ग्राम देवरी निवासी दुखूराम केंवट को अपने साथ रखा हुआ था और प्रतिदिन दोनों जंगल तरफ बकरी चराने जाया करते थे आज सुबह 7 बजे गांव वाले हरदेव ध्रुव को घर अंदर जाते हुए देखे थे और उसके बाद दोपहर 1 बजे तक हरदेव ध्रुव घर में ही थागांव में जब बकरी चराने के लिए उसे घर से निकलते हुए कोई नही देखा और घर के अंदर से बकरी और बकरे की आवाज आ रही थी तभी गांव की इंदो बाई बाडी की तरफ से अंदर जाकर देखी तो हरदेव ध्रुव खून से लथपथ पडा हुआ था और शरीर से बहुत मात्रा में खून बह चुका था इसकी जानकारी उसने ग्राम पंचायत धुमां के सरपंच आशा ध्रुव को दी जिसकी जानकारी जूनापारा चौकी प्रभारी प्रताप ठाकुर को दी। जहां चौकी प्रभारी ने तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को घटना की जानकारी दी मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि दुखूराम केंवट जो हरदेव ध्रुव के साथ रहता था वह घर और गांव में नही था पुलिस ने दुखू केंवट की आसपास खोजबिन की पर उसके विषय में जानकारी नही मिली है पुलिस ने आशाराम ध्रुव पति रमलिया ध्रुव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध धारा 302 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...